• March 25, 2026

माउंट आबू में अवैध निर्माण ध्वस्तः हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हुआ बड़ा अतिक्रमण, प्रशासन पर सवाल

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू के हेटम जी गांव में बुधवार को अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने अतिक्रमण कर बनाए गए दो कमरे और एक शौचालय को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हाई कोर्ट द्वारा लगाए गए निर्माण प्रतिबंध के बावजूद हुई है।

हाई कोर्ट ने 9 मार्च 2026 को माउंट आबू में किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। यह रोक वर्तमान में भी जारी है।

आदेश के 17 से 18 दिन से अधिक समय बाद भी इतने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई होना स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह कार्रवाई कार्यवाहक नगरपालिका आयुक्त पन्नालाल के नेतृत्व में और सहायक अभियंता (AEN) नवोदित सिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में की गई।

कार्रवाई के दौरान जमादार मुकेश, मनीष सहित अन्य कार्मिक मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।

About The Author

You cannot copy content of this page