• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

संयम लोढ़ा का बीजेपी सरकार पर निशानाः कहा-खुद बीजेपी नेता भी लगा रहे भ्रष्टाचार व शोषण के गंभीर आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले पौने तीन साल का बीजेपी शासन नागरिकों के अपमान और अनादर का रहा है।

लोढ़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी के अपने लोग भी निजी कामों के लिए परेशान रहे और सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक विभाग मेंशिकायतें करते रहे। वे यहां कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंजना मेघवाल और विधानसभा समन्वयक अश्विनी कुमार की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

लोढ़ा ने बीजेपी नेताओं द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सुमेरपुर थाने के बाहर धरने के दौरान एक बीजेपी नेता ने कहा था कि पुलिस थाने नीलाम हो रहे हैं। इसी तरह, शिवगंज के गांधी चौक में गौवंश हत्या को लेकर हुई रात्रि सभा में एक अन्य बीजेपी नेता ने कलेक्टर और एसपी पर मासिक बंधी लेने का आरोप लगाया था।

माउंट आबू में बीजेपी की महामंत्री गीता अग्रवाल ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि माउंट आबू नाबालिग लड़कियों के शोषण का अड्डा बन गया है। सिरोही में हुई बीजेपी की एक बैठक में भी एक नेता ने कोर्ट में सरकार की ओर से वकीलों की नियुक्ति के मामले में लेनदेन होने का आरोप लगाया था।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अंजना मेघवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में देश और राज्य में महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी सरकार जनसेवा के मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

विधानसभा समन्वयक एडवोकेट अश्विनी कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवगंज नगर पालिका चुनावों में पूरी मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को नगर पालिका की सभी 35 सीटों पर जीत दिलानी है।

Previous Post

भूतगांव से तृतीय बाबा रामदेव पैदल संघ रवानाः ‘जय बाबे री’ के जयकारों से गूंजा भक्तिमय माहौल

Next Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page