PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य भीमाना ग्राम में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सरपंच प्रशासक गुजरी देवी गरासिया के निवास पर 10 फीट से अधिक लंबा अजगर घुस गया। घर में अजगर दिखाई देने से परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया ने बताया कि अजगर के घर में घुसने की सूचना मिलने पर वन विभाग को जानकारी दी गई। रेंजर के निर्देश पर वन मित्र उदाराम गरासिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से काफी सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


