• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोयला में दो गुटों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल: पुरानी रंजिश के चलते हुई भिड़ंत, गंभीर हालत में रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 26, 2026
in Local
0
जोयला में दो गुटों में खूनी संघर्ष, 11 लोग घायल: पुरानी रंजिश के चलते हुई भिड़ंत, गंभीर हालत में रेफर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-शिवगंज थाना क्षेत्र के जोयला गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शिवगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के छह लोग इस संघर्ष में घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। ड्यूटी ऑफिसर मुपाराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

पाली- वांछित ईनामी तस्कर गिरफतार, 20 माह से फरार था ईनामी तस्कर मनीष

Next Post

साबरमती-हरिद्वार समेत 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, आबूरोड यात्रियों को अक्टूबर-नवंबर तक मिलेगी सुविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page