PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
एडवोकेट मुकेश बोहरा को तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में निकाय सहप्रभारी नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
बाली उपखण्ड के नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मुकेश बोहरा को तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए निकाय सहप्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने बोहरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में सहप्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, सांसद पी.पी. चौधरी एवं विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा स्थानीय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उनका उत्साह बढ़ाया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट मुकेश बोहरा के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने और तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


