सिरोही में दो सड़क हादसों में दो लोग घायलः महिला सहित दो लोग गंभीर घायल, सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार अनादरा थाना क्षेत्र के डबानी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में खडूआरा अनादरा निवासी नरसाराम पुत्र देवाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए पहले अनादरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। नरसाराम की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं, एक अन्य घटना में बाइक फिसलने से ज्योति नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसके पैर में फ्रैक्चर आया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी सिरोही ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
सिरोही ट्रॉमा सेंटर में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने दोनों घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। महिला ज्योति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

