• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पूर्व विधायक लोढ़ा ने भाजपा पर बोला हमलाःबैठक में कहा- नगर परिषद चुनाव में घमंड का सबक सिखाने का अवसर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नगर परिषद का चुनाव घमंड में डूबी भाजपा को सबक सिखाने का अवसर है। लोढ़ा सिरोही शहर के आशाकुंज भाटकड़ा स्थित कांग्रेस जनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

लोढ़ा ने आरोप लगाया कि धर्म संपदा की लूट और परिषद की भूमि तथा श्मशान की भूमि हड़पने के मामले सिरोही की जनता के सामने आ चुके हैं।

उन्होंने सिरोही नगर में नशीले पदार्थों की बढ़ती जकड़न पर चिंता व्यक्त की। लोढ़ा ने भाजपा से पूछा कि यह किसके संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिरोही जिले में 2024-2025 में 380 करोड़ रुपये की शराब बिक्री 2025-26 में बढ़कर 574 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

लोढ़ा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के 4 बार विधायक रह चुके एक व्यक्ति अपने कुएं पर जुआ और सट्टा चला रहा है। उन्होंने कहा कि यह समाज विरोधी अपराध पुलिस के संरक्षण में संचालित हो रहा है।

बैठक में जिला प्रभारी अंजना मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ेंगे। बैठक को विधानसभा समन्वयक अश्विनीकुमार ने भी संबोधित किया।

Previous Post

बीजापुर में बाबा रामदेव यात्रियों के लिए निशुल्क भंडारे का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा

Next Post

निकाय चुनाव पर साइबर एडवाइजरी जारी: फर्जी लिंक, OTP से ठगी के प्रति मतदाताओं को किया अलर्ट

Next Post

निकाय चुनाव पर साइबर एडवाइजरी जारी: फर्जी लिंक, OTP से ठगी के प्रति मतदाताओं को किया अलर्ट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page