• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली सरकारी अस्पताल मे हुई मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश, आदतन शातिर वाहन चोर विकम दवे देसुरी गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  किशोरसिहं अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत बाली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना बाली के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल बाली से चोरी हुई मोटरसाईकिल का खुलासा करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

घटना का विवरण दिनांक 23.08.2026 को प्रार्थी गोपालसिंह पुत्र कल्याण सिंह चौहान उम्र 56 साल निवासी श्रीसेला पुलिस थाना फालना जिला पाली द्वारा उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि मेरी मोटरसाईकिल हिरो होण्डा एचएफ डिलेक्श रजिस्ट्रेशन न. आरजे 22 एसयू 2519 दिनांक 17.08.2026 को दोपहर को 01.07 से 01.10 पीएम के मध्य सरकारी अस्पताल बाली परिसर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की ली गई है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 133 दिनांक 23.08.2026 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना बाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गठीत टीम द्वारा किये गए प्रयास उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर गठित टीमं द्वारा उक्त घटनाकम वाहन चोरी का होने एवं हल्का क्षेत्र व आस पास में आये दिन वाहन चोरी की बढती वारदातो पर अंकुश लगाने एवं प्रकरण की गंभीरता को मध्येनजर रखते हुये टीम के सदस्यो द्वारा कडी मेहनत / लग्न व कर्तव्यनिष्ठता से कार्य करते हुये घटनाक्रम से जुडे समस्त पहलुओ व महत्वपुर्ण जानकारीयो का संकलन किया जाकर घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेष व ग्राउण्ड लेवल पर आसुचना संकलन कर अज्ञात माल मुलजिमानो की पतारसी कर वारदात का खुलासा किया जाकर संदीग्ध मुस्तबा विक्रम दवे को दस्त्याब कर गहनता से पुछताछ की गई तो प्रकरण की घटना स्वीकार करने पर प्रकरण में बाद अनुसंधान मुलजिमान विकम दवे को प्रकरण संख्या 133 दिनांक 23.08.2026 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना बाली में गिरफतार किया जाकर प्रकरण का माल मशरूका मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रकरण में मुलजिम से गहनता से पुछताछ की गई तो प्रकरण की घटना के अलावा अलावा सरकारी अस्पताल बाली से एक मोटरसाईकिल व मौजा नारलाई हल्का थाना देसुरी से एक मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार किया है।

गठित टीमः-
1. परबतसिहं निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाली, पाली।
2.  गमाराम सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
3. कमल कुमार सउनि. पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
4. पुखराज कानि. 1339 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।
5.  निकुसिहं कानि 841 पुलिस थाना बाली, जिला पाली।

सहयोगी टीम
1. रतनलाल सउनि पुलिस थाना फालना जिला पाली।
2.रामसिहं मुआ 559 पुलिस थाना फालना जिला पाली।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का विवरणः-
1.विकम दवे पुत्र किशनलाल दवे उम्र 36 साल पेशा मजदुरी निवासी लक्ष्मीनारायण का बास देसुरी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (राज०)।

Previous Post

देवतरा नदी से अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Next Post

पाली पुलिस ने एमडी सप्लायर गिरफ्तार किया, ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कार्यवाही

Next Post

पाली पुलिस ने एमडी सप्लायर गिरफ्तार किया, ऑपरेशन "प्रहार" के तहत कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page