• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-कांडला हाईवे पर बाइक-ट्रेलर में भिड़ंतः बाइक सवार घायल, मगरीवाड़ा के पास हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0
सिरोही-कांडला हाईवे पर बाइक-ट्रेलर में भिड़ंतः बाइक सवार घायल, मगरीवाड़ा के पास हादसा

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-कांडला हाईवे पर सोमवार को मगरीवाड़ा में पेट्रोल पंप के पास बाइक और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भंवरपुरी गोस्वामी निवासी मंडार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर हेड कॉन्स्टेबल कांतिलाल सहित मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल की स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस ने मौके से ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए स्थिति सामान्य कराई।

कांडला हाईवे पर रेवदर क्षेत्र में रविवार को भी चार अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए थे, जिसमें तीन युवकों की मौत और दो युवक घायल हुए थे। लगातार हो रहे हादसों के चलते हाईवे पर दुपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Previous Post

पाली-नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को 5 साल की जेलः पाली की पॉक्सो कोर्ट का फैसला; मासूम को अकेला देख की थी वारदात

Next Post

9 साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तारःसांचौर पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से पकड़ा, 25-25 हजार रुपए का था इनाम

Next Post

9 साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तारःसांचौर पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से पकड़ा, 25-25 हजार रुपए का था इनाम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page