PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल के माहेश्वर महादेव मंदिर, उगमणा वास में सोमवार शाम को ‘रंगीलों सावन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन महिला विंग ब्लॉक भीनमाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, लोकपरंपरा, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजीमहिलाओं की सामूहिक उपस्थिति से आयोजन स्थल राजस्थानी लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठा। इस दौरान महिलाओं ने आपसी स्नेह, सहयोग और सहभागिता का परिचय दिया। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं को भारतीय संस्कृति एवं लोकपरंपराओं से जोड़ना तथा सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना था।
नारी शक्ति की भूमिका के बारे में बताया
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नारी शक्ति की भूमिका को भी उजागर किया। यह कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन जालोर महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष कंचन वैष्णव के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्षा मंजू वैष्णव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रकल्प सामाजिक सरोकार के संयोजक जितेन्द्र गौड़ के निर्देशानुसार इसका आयोजन किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मंजु वैष्णव, कंचन वैष्णव, सावित्री देवी, रेखा, छाया देवी, गुड़िया देवी, डिंपल, सुगंधी, गुलाबी देवी, कमला, संतोष, प्यारी, रंभा, गीता, लक्ष्मी, प्रकाश सौनी, सुनीता एवं पिंकी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। आयोजकों ने बताया कि ‘रंगीलों सावन’ के माध्यम से संस्कृति से संस्कार, संस्कार से समरसता और समरसता से सशक्त समाजका संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, उमंग, संस्कृति और सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला।


