• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालंद्री कॉलेज में नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग: ABVP ने दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं तुरंत शुरू करने की रखी डिमांड

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
कालंद्री कॉलेज में नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग: ABVP ने दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं तुरंत शुरू करने की रखी डिमांड

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में राजकीय महाविद्यालय कालंद्री में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सिरोही नगर इकाई ने नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा।

नगर इकाई अध्यक्ष संजना राजपुरोहित के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं तुरंत शुरू की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा हो सके।

परिषद ने यह भी मांग की कि सभी छात्रों को कक्षाओं के पुनः शुरू होने की सूचना उचित माध्यम से दी जाए। कॉलेज प्रशासन एक आधिकारिक नोटिस जारी करे, जिससे छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर पढ़ाई कर सकें। इस अवसर पर ABVP कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस दौरान इकाई उपाध्यक्ष शाहरुख खान, इकाई मीडिया संयोजक रुद्र पाल सिंह और इकाई खेल संयोजक मयूर चौहान मौजूद रहे।

Previous Post

झाड़ोली-भाई-बहन बने अफसरः पुलिस डीएसपी और खाद्य विभाग में मिली नियुक्ति

Next Post

कोठार ग्राम की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 13 छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल

Next Post

कोठार ग्राम की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 13 छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page