PALI SIROHI ONLINE
रामदेवजी के दर्शन के लिए 60 श्रद्धालुओं का जत्था रखानाः ग्रामीणों ने धूमधाम से दी विदाई, जयकारों से गूंजा गांव
सोमेसर-सोमेसर के निकट सापूनी गांव से रविवार को बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए करीब 60 श्रद्धालुओं का जत्था बगड़ी के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को धूमधाम से विदाई दी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
सापूनी ढाणी से श्रद्धालु बाबा रामदेवजी की असवारी और ध्वजा के साथ गाजे-बाजे में माताजी मंदिर पहुंचे। यहां से शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से निकली। श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते तालाब के पास पहुचे
ग्रामीणों ने मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दीं
यात्रा के दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए जत्थे को बगड़ी रवाना किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बाबा रामदेवजी के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करना है।
पुरुष-महिलाएं सभी शामिल
बगड़ी दर्शनार्थी जत्थे में ओंकाराम भाटी, केसाराम, हिम्मताराम, लालाराम सेजू, नारायणलाल, वागाराम गोदा, मूलाराम सेजू, गोपाल और सतीश भाटी सहित कई पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं घिसाराम, दिनेश कुमार, रमेश सेजू, गोरधन, अणसी बाई, प्यारी बाई, राधा देवी, खेती बाई, मिश्री बाई, भाणी बाई, पिंकी, निकिता और चांदू सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुईं।
गांव से जत्थे के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा और सकुशल वापसी की कामना की।


