PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ के मुख्य चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नाकाबंदी के दौरान वाहन चेकिंग करने पर स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ से अधिक नकद राशि बरामद
तखतगढ 23 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र से स हाईवे के मुख्य चौराहे पर शनिवार रात 9:00 बजे करीब तखतगढ़ थाना पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो कार चेकिंग करते समय कर से एक करोड़ से अधिक नकद राशि 500 के बंडल करीबन एक करोड़ से अधिक नकद राशि बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार तखतगढ़ थाना एएसआई दलपत सिंह एवं मकसूद खान के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग करते समय फालना की तरफ से जालौर की तरफ जा रही सफेद कलर की स्कॉर्पियो कार नंबर RJ39UA3106 को रुकवा कर चेकिंग करते समय कर के पीछे पीछे वाली सीट पर 500 के नोटों के बंडल करीबन एक करोड़ से अधिक नकद राशि मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है


