PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शहर की चौपालो से लेकर गलियारो तक नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मीया तेज,भाजपा कांग्रेस निर्दलीयो मे सबसे ज्यादा भाजपा मे मचा घमासान,एसी मे बैठकर अलग से आवेदन लेने का आरोप
तखतगढ 23 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) आगामी 11 सितंबर को दुसरे चरण मे होने वाले तखतगढ नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर चौपालो से लेकर गलियारो तक चुनावी सरगर्मीया तेज हो गई है।इस बार बरसाती मेंढक की तरह चुनाव मैदान मे भाग्य आजमाईस के लिए भाजपा,काग्रेस,निर्दलीयो मे सबसे ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओ मे घमासान मचा हुआ देखने को मिल रहा है। वजह यह है कि पूर्व मे लगातार दो बार नगर पालिका मे जीतकर भाजपा का दबदबा बनाए रखने के उपरांत भी भूख नही मिटने से किसी और युवाओ को मौका देने के बजाय अपनी बपोती समझकर चुनाव मैदान मे उतरने के लिए उनके होठो से लाली टपक रही है।
युवाओ का आरोप है। कि दिन मे अलग से आवेदन लिए और रात मे एसी मे बैठकर चेहतो के अलग से आवेदन लिए जा रहे है। जिस से प्रतीत होता है। की टिकट दावेदारी मे यदि टिकट नही मिला तो निश्चित रूप से निर्दलीय मैदान मे उतरकर भीतरघात के लिए उतारू होने की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

