PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के कालंद्री थाना क्षेत्र के सिरोड़की निवासी चुन्नीलाल मेघवाल की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कालंद्री थाने के बाहर एकत्र हुए।
मामले में पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए परिवाद में पांच लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।
थाने के बाहर जुटे ग्रामीण, लोढ़ा ने की चर्चा
मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी कालंद्री थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई कार्रवाई और आगे की जांच को लेकर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी।
मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
परिजनों और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सभी पहलुओं की जांच की मांग
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पुलिस से मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी।


