PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर से चलने वाली 4 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इन ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद एवं पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने और यार्ड रिमॉडलिंग के काम के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेन बदले रूट से चलेंगी
ट्रेन संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस 3 और 10 अक्टूबर को तिरुच्चिरापल्ली से रवाना होकर भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा, सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस 7 एवं 14 अक्टूबर को भगत की कोठी से रवाना होकर सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, संत हिरदाराम नगर, मक्सी और भोपाल होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक भोपाल से रवाना होकर भोपाल, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, नागदा और कोटा होकर संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 14 अक्टूबर तक जोधपुर से रवाना होकर कोटा, नागदा, संत हिरदाराम नगर, मक्सी और भोपाल होकर चलेगी।
ठहराव में बदलाव
ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 19 से 30 सितंबर तक बीना स्टेशन पर निर्धारित 10 मिनट के बजाय केवल 2 मिनट रुकेगी।

