• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-समझाइश पर परिजनों ने उठाया शवः आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग के आश्वासन पर माने परिजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में हुए विवाद में फायरिंग से 52 साल के विरेन्द्रसिंह की मौत के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर बैठ गए। कई दौर की वार्ता हुई। आखिरकार शाम को परिजन बॉडी पोस्टमार्टम के बाद ले गए। पुलिस ने पांच दिन में मुख्य आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर वे बॉडी ले जाने को राजी हुए।मजदूरों को लेकर तारबंदी के लिए जा रहे थे विरेन्द्रसिंह

पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में शुक्रवार (21 अगस्त) को पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। विरेन्द्रसिंह मजदूरों को लेकर तारबंदी करवाने जा रहे थे। इसी दौरान रिश्ते के भाइयों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले टक्कर मारकर उनके ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद फायरिंग कर दी।

फायरिंग में सियाणा (जेतपुर) गांव निवासी 52 साल के विरेन्द्रसिंह पुत्र अभयसिंह के सीने में गोली लगी। गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

दोनों पक्षों के 7 लोग घायल, दो का हॉस्पिटल में इलाज जारी

फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए। घायलों में शैतानसिंह (80) पुत्र गजेसिंह, रतिदेवसिंह (46) पुत्र शैतानसिंह, मरडिया गांव निवासी मजदूर भरत उर्फ भगाराम (25) पुत्र भंवरराम भील, सूरजभान सिंह पुत्र शैतानसिंह और लक्षिता कंवर पुत्री रतिदेवसिंह शामिल हैं। इनमें रतिदेवसिंह और भगाराम को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार जारी है।

Screenshot
Previous Post

बाली कोटबालियान मे हुई लुट की वारदात का पर्दाफाश, 04 बदमाश गिरफतार व कार बरामद

Next Post

पाली जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Next Post

पाली जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page