PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही नगर निकाय चुनावों को देखते हुए अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, परिवहन, भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान जारी है। अभियान में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पारिया फली मोरस में कार्रवाई की। टीम ने 120 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में सहायक आबकारी अधिकारी राधेश्याम परिहार, आबकारी निरोधक दल के सहायक आबकारी अधिकारी जगदीश राम विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।
कार्रवाई में मानाराम पुत्र उदाराम, रोशन पुत्र उदाराम, निवासी पारिया फली मोरस के कब्जे से 60-60 लीटर, कुल 120 लीटर अवैध हथकड़ शराब मिली। टीम ने मोरस क्षेत्र के नालों में छिपाकर रखी करीब 5000 लीटर महुए की उत्तेजित वॉश मौके पर नष्ट की। अवैध हथकड़ शराब बनाने के लिए संचालित 8 भट्टियां भी नष्ट की गईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 में दो अभियोग दर्ज किए गए।


