• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में ANTF ने पकड़ी 64 लाख की MD-ड्रग्स: चलती कार से फेंकी 2.136 KG खेप, भागे तस्कर; बिना नंबर की गाड़ी जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जालोर में बड़ी कार्रवाई की। जिले के झाब थाना क्षेत्र में टीम ने 2 किलो 136 ग्राम मेफाड्रॉन (MD) ड्रग्स बरामद किया है। जब्त माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर की स्विफ्टकार भी जब्त की गई है।

पीछा करने पर कार से सड़क पर फेंका पैकेट

जानकारी के मुताबिक- शुक्रवार रात ANTF टीम गश्त के दौरान बिजरोल गोलिया से देवड़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान टीम को पीछे से बिना नंबर की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। संदिग्ध लगने पर टीम ने कार को रुकने का इशारा किया।

लेकिन ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। टीम ने कार का पीछा किया। इसी दौरान देवड़ा से भुतेल जाने वाली सड़क पर कार सवारों ने चलती कार से एक पैकेट सड़क किनारे फेंक दिया। टीम ने मौके को सुरक्षित कर पैकेट की निगरानी शुरू की और कार की तलाश के लिए दूसरी टीम को रवाना किया।खेत में कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

ANTF टीम ने कार का पीछा जारी रखा। कार चालक ने सरहद भुतेल में एक खेत में वाहन खड़ा कर दिया। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले कार में सवार व्यक्ति वाहन को लॉक कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

झाब थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सड़क किनारे फेंके गए पैकेट की तलाशी ली गई, जिसमें 2 किलो 136 ग्राम मेफाड्रॉन (MD) बरामद हुआ। पुलिस ने MD और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।

कार से दो नंबर प्लेट भी मिलीं

कार की तलाशी में GJ 08 BB 1926 अंकित दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। पुलिस अब कार में सवार तस्करों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।आईजी बोले- टीमों को करेंगे सम्मानित

ANTF महानिरीक्षक पुलिस शरत कविराज ने बताया-ये कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में ANTF टीम के साथ झाब थाना पुलिस की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल टीमों को ANTF मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

Screenshot
Previous Post

पंजाब और हरियाणा से शराब भरवाने वाला किंगपिन अपराधी गिरफ्तार, 554 कार्टन हुए थे जब्त

Next Post

चितलवाना पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी गिरफ्तारः दुष्कर्म के मामले में ढाई साल से था फरार, गुजरात के कांडला पोर्ट से पकड़ा

Next Post
चितलवाना पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी गिरफ्तारः दुष्कर्म के मामले में ढाई साल से था फरार, गुजरात के कांडला पोर्ट से पकड़ा

चितलवाना पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी गिरफ्तारः दुष्कर्म के मामले में ढाई साल से था फरार, गुजरात के कांडला पोर्ट से पकड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page