• March 25, 2026

बेडा की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में 22 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

PALI SIROHI ONLINE

बाली। बेडा ग्राम के महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में 22 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की गई एवं मेगा पी टी एम का भी आयोजन हुआ।

महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बेड़ा में आज कक्षा 9 की 22 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की एवं मेगा पी टी एम का आयोजन किया गया ।

प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह भाटी के अनुसार समारोह में पूर्व उप प्रधान महावीर सिंह चौहान , पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह बेड़ा , वायुसेना के पूर्व अधिकारी मोहनलाल सुरेशा , विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक ,विद्यालय परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।

जन प्रतिनिधियों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी साथ ही दसवीं बोर्ड के शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की ।

You cannot copy content of this page