PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 के पायलट लक्ष्मण सिंह मीणा और ईएमटी रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक युवक के शरीर के दो टुकड़ेहो जाने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। स्टेशन मास्टर और जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई।
जीआरपी और स्वरूपगंज पुलिस दोनों ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटे हैं। पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद भी ली जा रही है।
फिलहाल, जीआरपी यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ट्रेन का यात्री था या वह किसी अन्य परिस्थिति में रेलवे लाइन तक पहुंचा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यदि वह स्थानीय था, तो किन हालात में वह पटरियों पर आया।



