PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के आबूरोड में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में – यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह – के चार आरोपियों को पकड़ा गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर के अनुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव – ने बताया कि ट्रेनों में चोरी की शिकायतों – को देखते हुए चेकिंग स्टाफ को विशेष – निगरानी के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को गाड़ी संख्या 19412 दौलत्पुर – चौक-साबरमती एक्सप्रेस में आबूरोड का – टिकट चेकिंग स्टाफ जयपुर से आबूरोड के बीच ड्यूटी पर था। जनरल कोच मेंटीटीई टीम ने चार लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 8 मोबाइल व 4,500 रुपए नकद बरामद हुए।
चारों आरोपियों को बरामद सामानसहित अजमेर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट अजमेर के सुपुर्द कर दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीटीई टीम में आबूरोड के हरीश जांगिड़, पंकज जटिया और इब्राहिम काठात शामिल थे।


