PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़-डेढ महिने बाद एक और बायोसा मंदिर के पास तालाब की पाल पर बंद कुए मे युवक का शव मिला, पांच दिन पुराना सडागला शव मिलने की सनसनी के बाद चारो ओर उमड़ी भीड.सुचना पर पहुंची पुलिस ने तैराको की मदद से शव को रस्सी बांधकर बाहर निकाल अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया
तखतगढ 4 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) डेढ महिना पूर्व तखतगढ कस्बे के डाकलो का वास स्थित 4 जुलाई को तालाब की पाल के पास नगरपलिका के वर्षो पुराने कुए पर लोहे की एंग्ल लगे बंद कुए मे अधेड व्यक्ति का शव मिलने के डेढ महिने के अन्तराल मे शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे करीब बायोसा मंदिर के पास एक और दुसरे बंद कुए मे तैरता एक युवक का पांच दिन पुराना शव मिलने की सनसनी फैलते ही तालाब के चारो ओर लोगो की भीड जमा हो गई। सुचना पर पहुचे एएसआई दलपत सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश विश्नोई सहित पुलिस दल के निरिक्षण के दौरान शव सडागला होने से दूर-दूर तक दुर्गन्ध फैल चुकी थी जो करीबन पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
कुए के पास आधार कार्ड व मोबाईल शर्ट मिले
निरिक्षण के दौरान पुलिस को कुए के पास ही तालाब मे झाडियो के बिच मृतक के बुट, शर्ट, बेल्ट, मोबाईल और आधार कार्ड, लाइसेन्स मिलने के आधार पर निवर्तमान पार्षद भंवरलाल मीणा ने मृतक की फोटो के आधार पर पहचान हिंगोला निवासी हाल तखतगढ के गौरव पथ रोड निवासी पेमाराम पुत्र तोताराम देवासी के नाम की गई। घटना के बाद कई समाज सेवी, जनप्रतिनिधि मौके पर पहुचे दरम्यान मृतक के मामाई भाई महादेव देवासी भी मौके पर पहुंचकर पेमाराम के नाम शिनाख्त करने पर पुलिस ने नगर पालिका के तैराको मे विक्रम कुमार एव रूपेश कुमार, संजय कुमार की टीम द्वारा कुए मे तैरते शव को रस्सी की सहायता से बांधकर खीच कर बाहर निकाल राजकीय अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकी इससे डेढ महिने पूर्व 4 जुलाई को बंदारा गली निवासी जीताराम पुत्र वरदाराम प्रजापत का शव इसके पास वाले कुए मे तैरता मिला था।





