• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-फायरिंग में एक की मौत: 7 घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी, गांव में पुलिस फोर्स तैनात, पुरानी रंजिश में परिवार भिड़े

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0
पाली-फायरिंग में एक की मौत: 7 घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी, गांव में पुलिस फोर्स तैनात, पुरानी रंजिश में परिवार भिड़े

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में वीरेंद्रसिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने मृतक का शव बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। हॉस्पिटल में एहतियातन भारी पुलिसजाप्ता तैनात किया गया है।पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

सीओ अमरसिंह रत्नू ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई, जिसमें वीरेंद्रसिंह की मौत हो गई।

संघर्ष में भरत, सूरजभान सिंह, शैतान सिंह, रति सिंह, विजय सिंह और पुष्पा सहित सात लोग घायल हुए हैं। सभी का बांगड़ अस्पताल में इलाज जारी है।आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी अजय सिंह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों के साथ फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Screenshot
Previous Post

दातीवास पटवारी ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, मामला दर्जः कार्रवाई का पता चलने पर नहीं ली रकम, जांच में जुटी एसीबी

Next Post

जगद्‌गुरु शंकराचार्य ने नंदगांव में दिया गोसेवा का संदेशः कहा- संसार जुटाते-जुटाते मनुष्य जीवन व्यर्थ न चला जाए

Next Post

जगद्‌गुरु शंकराचार्य ने नंदगांव में दिया गोसेवा का संदेशः कहा- संसार जुटाते-जुटाते मनुष्य जीवन व्यर्थ न चला जाए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page