PALI SIROHI ONLINE
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने जूना गांव में जन-जन के आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी के श्रीचरणों में धोक लगाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं मंगल की कामना की। इसके पश्चात महादेव जी मंदिर परिसर में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके यथाशीघ्र एवं यथोचित समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।



