PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडवारिया की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजीं। डाक विभाग के अभियान एक राखी देश के वीर जवान के नाम के तहत राखियां भेजी गईं। प्रधानाचार्य कन्हैयालाल मीणा ने सैनिकों के देश के लिए त्याग और समर्पण पर कृतज्ञता जताई। उप प्रधानाचार्य चंदन सिंह देवड़ा ने कहाकि पहल का उद्देश्य केवल राखी भेजना नहीं है।
सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों के प्रति बहनों का स्नेह, सम्मान, कृतज्ञता व्यक्त करना है। सैनिकों के त्याग और बलिदान से ही देशवासी घरों में सुरक्षित, शांतिपूर्ण जीवन जी पाते हैं। मौके पर जावाल डाकघर के डाकपाल राजेंद्र सिंह, इंदरमल खंडेलवाल, सुरेश कुमार, करणीदान, अर्जुन मौजूद थे।


