• March 25, 2026

चामुंडेरी-माजीसा धाम पर हरियाणा उदयपुर से गाजे बाजे के साथ पहुचे भक्त, माताजी की आराधना में नाचते गाते जयकारों के साथ चढ़ाया छप्पन भोग

PALI SIROHI ONLINE

जितेन्द्र सिंह राव/पिन्टु अग्रवाल

चामुंडेरी में माजीसा धाम पर छप्पन भोग का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल बना

बाली-चामुंडेरी ग्राम स्थित माजीसा धाम में हरियाणा और उदयपुर से आए माताजी के भक्त परिवारों द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य रूप से छप्पन भोग का आयोजन किया गया। भक्तजन माताजी के मंगल गीत गाते हुए मंदिर पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

छप्पन भोग अर्पित करने के लिए हरियाणा से अल्पा राठौड़ (पुत्री परबतसिंह राठौड़), अभिनव सिंह झाला (पुत्र राजेन्द्र सिंह झाला, बड़ी सादड़ी, हाल निवासी उदयपुर), भूमिका कंवर (पत्नी परबत सिंह राठौड़, सिंसरवाड़ा, हाल निवासी उदयपुर), चन्द्रा कुंवर (उदयपुर), ममता दुलावत (पत्नी प्रकाश सिंह चौहान, उदयपुर), सोनल राणा (पत्नी आशीष राणा, उदयपुर) एवं उदय कुंवर (पत्नी देवेन्द्र सिंह झाला, नाथद्वारा) सहित कई श्रद्धालु पहुंचे।

मंदिर परिसर में माजीसा के उपासक रुकमणी बाईसा के सानिध्य में मंदिर ट्रस्ट एवं समाजसेवी हिम्मत सिंह राव, विक्रम सिंह राव तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष हरि सिंह पवार के नेतृत्व में सभी भक्तों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में आरती के साथ विधिवत छप्पन भोग अर्पित किया गया। वहीं महिला श्रद्धालुओं द्वारा मंगल गीत गाए गए, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठा। मंदिर के बाहर घोड़ों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

पूरे आयोजन के दौरान माताजी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और चामुंडेरी ग्राम में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

VIDEO

About The Author

You cannot copy content of this page