• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साढ़े तीन फीट से ज्यादा नहीं होगी मूर्तियों की ऊंचाई: शोभायात्रा में रंग या गुलाल का नहीं होगा प्रयोग, गणपति महोत्सव को लेकर निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 20, 2026
in Local
0
साढ़े तीन फीट से ज्यादा नहीं होगी मूर्तियों की ऊंचाई: शोभायात्रा में रंग या गुलाल का नहीं होगा प्रयोग, गणपति महोत्सव को लेकर निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू में 14 सितंबर को होने वाले गणपति महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक पोलो ग्राउंड में हुई। इसकी अध्यक्षता गणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जानी और सचिव सुरेश थिंगर ने की।

बैठक में उपस्थित सभी 40 गणपति मंडलों के प्रतिनिधियों को प्रदेश में लागू आचार संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो और कानून व्यवस्थाशांतिपूर्ण बनी रहे।

दोपहर 12.30 बजे तक धड़ाधड़ महादेव मंदिर पहुंचेगी

शोभायात्रा

सचिव सुरेश थिंगर ने बताया कि इस बैठक में मूर्तियों की अधिकतम ऊंचाई साढ़े तीन फीट रखने के निर्देश दिए गए। विसर्जन शोभायात्रा के संबंध में भी महत्वपूर्ण नियम बताए गए। आगामी 18 सितंबर को निकलने वाली शोभायात्रा को दोपहर 12:30 बजे तक धड़ाधड़ महादेव मंदिर पहुंचना होगा, ताकि क्रमवार विसर्जन किया जा सके।

शोभायात्रा में रंग या गुलाल का प्रयोग नहीं होगा

प्रतिनिधियों को यह भी सूचित किया गया कि विसर्जन के दिन शोभायात्रा में रंग या गुलाल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीजे का आकार और मूर्ति की ऊंचाई साढ़े तीन फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

साथ ही, शोभायात्रा में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर या रथ की लंबाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होगी। इन नियमों का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं होगा।

माउंट आबू में मुख्य समारोह स्थल धड़ाधड़ महादेव मंदिर के अलावा, शहर के 40 विभिन्न स्थानों पर गणपति पंडाल स्थापित किए जाएंगे।

Previous Post

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का जेल में निधनः सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 3 केस में से एक में बरी, 2 में दोषी थे

Next Post

पाली- अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत: जवान बेटे की मौत से डिप्रेशन में आए पिता

Next Post
पाली- अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत: जवान बेटे की मौत से डिप्रेशन में आए पिता

पाली- अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत: जवान बेटे की मौत से डिप्रेशन में आए पिता

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page