PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बीजापुर में श्री हरगंगा से श्री परशुराम महादेव तक 21 को निकलेगी 4 दिवसीय कावड़ यात्रा, भजन संध्या से होगा शुभारंभ
बाली उपखंड के बीजापुर से 7 किलोमीटर दूर अरावली पर्वतमाला शृंखला में स्थित
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री हरगंगा मैया मंदिर से श्री परशुराम महादेव सादड़ी तक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 4 दिवसीय इस धर्म यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त कावड़ लेकर पैदल चलकर सादड़ी के निकट श्री परशुराम महादेव का जलाभिषेक करेंगे। हिंगलाज माताजी उपासक चौथमल घांची बीजापुर ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्री हिंगलाज माताजी मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन और प्रसादी का आयोजन रखा गया है।
22 अगस्त को सुबह श्री हरगंगा मैया मंदिर स्थित गौ मुख से कावड़ के कलश भरे जाएंगे। कावड़ यात्रा हर गंगा से प्रस्थान कर नागेश्वर महादेव दर्शन कर रुपण माता मंदिर से धनेश्वर महादेव, कलोगजी गुड़ा चौराहा। यहां रात्रि में भजन कीर्तन, प्रसादी और रात्रि विश्राम होगा।
23 अगस्त रविवार को प्रात : धनेश्वर महादेव से त्रिगुणानंदगिरी आश्रम रूपण माताजी मंदिर रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी।
24 अगस्त को श्री रूपण माताजी से रवाना होकर श्री परशुराम महादेव पहुंचकर जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा। आयोजक चौथमल घांची ने बताया कि इस धर्म यात्रा में सभी कावड़ियों को कावड़, टी-शर्ट, गमछा, लुंगी, चादर, भोजन-प्रसादी, नाश्ता और प्रत्येक मंदिर में चढ़ावा शामिल रहेगा। यात्रा के दौरान मार्ग में भजन-कीर्तन, प्रसादी और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कावड़ यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

