PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
फ्रेशर और फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित,शिवांगी बनी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर
तखतगढ 20 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में फ्रेशर और फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या को देवी मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुतिया देकर समा बांधा। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. चक्रवती सिंह ने अतिथियों और भामाशाओ का साफा और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तुत किया।
जिसमे वर्ष 2026 की मिस फ्रेशर नीतू तथा मिस्टर फ्रेशर खुश बना वही साथ में वर्ष 2025 का ख़िताब मिस फ्रेशर का मनीषा तथा मिस्टर फ्रेशर मोहित ने जीता इसके साथ इस वर्ष का स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का अवार्ड शिवांगी शर्मा ने जीता। कार्यक्रम में पूर्व नोडल प्रिंसिपल डॉ . आईदानसिंह ,संकाय सदस्य डॉ. राजकिशन बलाना,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मेहताब सिंह,डॉ. प्रियांशु, सुनील प्रजापति, तरुण परिहार,डिम्पल सोलंकी, फुआ राम,विकास दवे, अर्जुनसिंह,भामाशाह कमलेश रावल,प्रकाश चौधरी,छगनलाल घांची,जगदीश रावल सहित छात्र भूमिका सुथार, सोनू, अंजलि, जिज्ञासा,रुचिका सहित महाविद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे।निर्णायक छैलबाला शर्मा,रेखा जांगिड रहे। मंच संचालन भूमिका ने किया।


