• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अरावली एक्सप्रेस में यात्रियों से विवादः 7 उपद्रवी गिरफ्तार, RPF – GRP ने की संयुक्त कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-अरावली एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ विवाद और शांति भंग करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पांच फरीदाबाद और दो मुंबई के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना अरावली एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हुई। कुछ असामाजिक तत्वों ने सह-यात्रियों के साथ अनावश्यक विवाद शुरू कर दिया। यह विवाद जल्द ही मारपीट और गाली-गलौज में बदल गया, जिससे ट्रेन की बोगीमें मौजूद अन्य यात्री डर गए।

यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम और ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को परेशान कर रहे सातों युवकों को हिरासत में लेकर ट्रेन से नीचे उतारा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Screenshot
Previous Post

तखतगढ-नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू ,प्रशासन हुआ सक्रिय हटाए होडिंग, बैनर पोस्टर

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायलः पिंडवाड़ा में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर

Next Post
अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायलः पिंडवाड़ा में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायलः पिंडवाड़ा में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page