• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-केमिकल टैंक में गिरे सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौतः बैलेंस बिगड़ने से फिसले थे, 7 फीट गहरी थी होद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 19, 2026
in Local
0
पाली-केमिकल टैंक में गिरे सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौतः बैलेंस बिगड़ने से फिसले थे, 7 फीट गहरी थी होद

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक निजी कंपनी में केमिकल्स सेल्स एग्जीक्यूटिव मंगलवार को शहर की एक फैक्ट्री में कैमिकल टैंक (होद) का निरिक्षण करते हुए पैर फिसलने से इसमें गिर गए। साथियों ने उन्हें बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचे। तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, टैंक में पानी और इसे क्लीन करने का केमिकल भरा था। ये टैंक भी करीब 7 फीट गहरा था। इसमें गिरने से उनकी मौत हो गई।

केमिकल टैंक का निरीक्षण कर रहे थेः मामला पाली शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले कमलकिशोर कालानी (60) पुत्र गंगानारायण कालानी रंग रसायन, एजेंसी अहमदाबाद में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। जो मंगलवार को कंपनी के इमरान मलिक के साथ पाली के मंडिया रोड जिला उद्योग केंद्र के पास स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रीज में केमिकल्स बेचने के लिए आए थे। इसके बाद फैक्ट्री में केमिकल से भरे टैंक का निरीक्षण कर लौट रहे थे।

बैलेंस बिगड़ा और टैंक में गिर पड़ेः इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से कमलकिशोर कालानी केमिकल टैंक में गिर गए। यह देख उसके साथी और फैक्ट्री में अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाला और बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐसे में उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। वे भी हॉस्पिटल पहुंचे।

Previous Post

स्कॉर्पियो में मिला 4.25 करोड़ रुपए का अफीम का दूधः टायर ब्लास्ट होने के बाद भी दौड़ाई; ANTF को देख गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page