PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबुरोड शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर अर्बुदा औद्योगिक क्षेत्र चेक पोस्ट के पास मंगलवार सुबह एक हादसा हुआ। कांच से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा गिरा। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मार्ग को सुरक्षित करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।ट्रक चालक राजकुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह हरिद्वार से पाटन के लिए कांच लेकर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे जब वह आबूरोड से निकलकर सिद्धपुर की ओर बढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक टैंकर ने लगातार साइड दबाई।
साइड दबाने से ट्रक असंतुलित हुआ
टैंकर की साइड दबाने से ट्रक असंतुलित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। चालक राजकुमार के हाथ और शरीर पर मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।
