• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुंधा माता जा रहे युवक को पिकअप ने कुचला, मौतः रानीवाड़ा से पैदल निकला था श्रद्धालुओं के दल के साथ, एक साल पहले हुई थी शादी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 18, 2026
in Local
0
सुंधा माता जा रहे युवक को पिकअप ने कुचला, मौतः रानीवाड़ा से पैदल निकला था श्रद्धालुओं के दल के साथ, एक साल पहले हुई थी शादी

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-रानीवाड़ा में सुंधा माता मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे एक श्रद्धालु को मंगलवार सुबह करीब 3 बजे कोटड़ा और धनपुरा गांव के बीच पीछे से आए पिकअप ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को भीनमाल के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।सहायक उप निरीक्षक संग्रामाराम ने बताया- मृतक की पहचान हितेश कुमार (28) पुत्र नानजी राम चौधरी निवासी रूपावटी कलां के रूप में हुई है। हितेश रानीवाड़ा से सुंधा माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के दल में शामिल था।

इसी दौरान कोटड़ा और धनपुरा गांव के बीच पीछे से आए पिकअप ट्राला ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से हितेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने पिकअप वाहन किया दस्तयाब

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वाहन को दस्तयाब कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हितेश गांव में खेती का काम करता था। उसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। वह इस बार पांचवीं बार सुंधा माता के दर्शन के लिए जा रहा था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर छा गई।

Previous Post

जवाई की मुख्य पाइप लाइन रात 1 बजे दुरस्त, सप्लाई हुई सुचारू

Next Post

आबूरोड हाईवे पर कांच से भरा ट्रक डिवाइडर तोड़कर गिराः चालक घायल, हरिद्वार से पाटन जा रहा था ट्रक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page