PALI SIROHI ONLINE
चांचोड़ी-चांचोड़ी | ग्राम पंचायत क्षेत्र में मीणा की ढाणी रोड पर राजपुरोहित समाज की श्मशान भूमि में चिड़िया घर निर्माण का काम शुरू हो गया है। शंकरसिंह राजगुरु के अनुसार यह पहल कृष्णा चारभुजा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिए संकल्प के बाद शुरू की गई। राजपुरोहित समाज नवयुवक मंडल द्वारा पक्षियों के लिए करीब सात मंजिला आश्रय बनाया जा रहा है।


