PALI SIROHI ONLINE
बूसी-बूसी | कस्बे और आसपास के गांवों के शिवालयों में सावन मास के तीसरे सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना हुई। दिनभर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की। मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक किया। निंबाड़ा के वेदनाथ महादेव, टेवाली के निंबेश्वर महादेव, जवाली के जवालेश्वर महादेव और इंदरवाड़ा के इंद्रेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में भी अनुष्ठान हुए। मंदिरों में महादेव के जयकारे गूंजते रहे।


