• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घूमर और लोकगीतों के साथ मनाया तीज उत्सव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-अम्बिका कॉलोनी और साई विहार कॉलोनी की महिलाओं की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर सन होटल एंड रिसोर्ट में तीज उत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक झूलों, घूमर, नृत्य और लोकगीतों का आनंद लिया गया।

महिलाओं ने तीज के लोकगीत प्रस्तुत किए और घूमर नृत्य के जरिए राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेलजोल व सौहार्द का संदेश दिया।

सुमिता सांखला ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए उल्लास, सौहार्द और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का पर्व है। महिला मंडल की ओर से हर वर्ष सामूहिक रूप से यह पर्व मनाया जाता है। इस बार भी मित्रों और परिजनों के साथ उत्सव मनाकर खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम का समापन सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सुमिता सांखला, रिंकू गहलोत, दृष्टि सांखला और सुनीता सम्बरिया का विशेष सहयोग रहा।

Previous Post

बाली पूर्व प्रधान की पुण्य तिथि पर नानां मंडल अध्यक्ष ने दी श्रदांजली

Next Post

मजदूर संघ ने निकाली आक्रोश महारैली, श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Next Post

मजदूर संघ ने निकाली आक्रोश महारैली, श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page