PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर निकाय चुनाव 2026′ सुमेरपुर, तखतगढ नगर पालिका की निकाली गई वार्ड आरक्षण लॉटरी
तखतगढ 17 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर की मौजूदगी में नगरीय निकाय चुनाव 2026 पाली नगर निगम, सुमेरपुर, तखतगढ सहित जिले की 09 नगर पालिका के वार्डो में आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
नगर पालिका सुमेरपुर के 35 वार्ड’ की लोटरी
सुमेरपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 34, 04, 06, 33 को अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड, वार्ड संख्या 01, 05 को अनुसूचित जाति महिला वार्ड, वार्ड संख्या 09 को अनुसूचित जनजाति सामान्य वार्ड, वार्ड संख्या 10 को अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड, वार्ड संख्या 24, 13, 29, 17, 16 को अन्य पिछड़ा सामान्य वर्ग, वार्ड संख्या 26, 02 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 28, 27, 23, 19, 11, 08, 14, 30, 25, 07, 32, 12, 31, 15 को सामान्य वार्ड (अनाक्षित) एवं वार्ड संख्या 03, 21, 18, 35, 22, 20 को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
यह है नगर पालिका तख्तगढ़ के 25 वार्ड’
तखतगढ नगर पालिका के वार्ड संख्या 10, 18, 09, को अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड, वार्ड संख्या 17, 11 को अनुसूचित जाति महिला वार्ड, वार्ड संख्या 12 को अनुसूचित जनजाति सामान्य वार्ड, वार्ड संख्या 01 को अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड, वार्ड संख्या 19, 14, 22 को अन्य पिछड़ा सामान्य वर्ग, वार्ड संख्या 04, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 16, 20, 24, 02, 07, 15, 06, 03, 21 को सामान्य वार्ड (अनाक्षित) एवं वार्ड संख्या 08, 05, 23, 13 को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
इनकी रही मौजुदगी
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह, पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीशुपालसिंह, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी सहित चुनाव शाखा के सुरेन्द्र जैन, संदीप दवे समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व सदस्य मौजूद रहे।


