PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-सांचौर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 100 ग्राम एमडी से जुड़े प्रकरण में वांछित था। पुलिस ने उसे उसके घर से करीब 5 किलोमीटर पीछा करने के बाद पकड़ा।
जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि सांकड़ चौकी प्रभारी एसआई सुरेन्द्र सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी दाता गांव स्थित अपने घर पर है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही आरोपी विकास उर्फ विक्रम पुत्र मोहनलाल, निवासी दाता, थाना सांचौर, भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और करीब 5 किलोमीटर बाद उसे पकड़ लिया।
आरोपी विकास उर्फ विक्रम के खिलाफ पुलिस थाना रानीवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वह इस मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। उसे अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना करड़ा की टीम को सौंपा जाएगा।
यह कार्रवाई थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में सांकड़ चौकी प्रभारी एसआई सुरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल जयन्तिलाल ने की।


