PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी मालनु रोड पर कल रविवार को टेंपो पलटने से टेंपो चालक की मौत हो गई थी इस दुर्घटना के मामले की जांच सहायक थाना अधिकारी आसाराम बिश्नोई कर रहे हैं
पुलिस जांच में सामने आया कि टेंपो का एक भाग क्षतिग्रस्त हो रहा था उसके मध्येनजर पुलिस ने सड़क के आसपास स्थित सीसी कैमरो की जांच करने पर एक इक्को गाड़ी तेज गति जाती दिखाई दी पुलिस ने इक्को वाहन चालक से पूछताछ करने पर सामने आया कि सड़क पर गड्ढे होने के चलते इक्को कार व टेंपो अनियंत्रित हो गए जिससे कि इक्को कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। ओर टेम्पो चालक परमार संजय की मौत हो गई।
सहायक थाना अधिकारी आसाराम बिश्नोई ने बताया कि दुर्घटना में परमार संजय पुत्र प्रभु राम परमार निवासी चामुंडेरी के शव का आज सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया








