PALI SIROHI ONLINE
पाली-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए नरेश ओझा को भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।
ओझा इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे
प्रदेश सह संयोजक के रूप में नरेश ओझा का प्रमुख दायित्व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों को भाजपा संगठन से जोड़ना और उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।
साथ ही प्रवासी राजस्थानियों के बीच संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने तथा उन्हें पार्टी से जोड़ने की दिशा में भी वे कार्य करेंगे।
प्रवासी प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी
नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ओझा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता से प्रवासी प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी।


