PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के मालन्नु पिंडवाड़ा रोड पर चामुंडेरी व मालनु के बीच में सड़क पर गड्डे से अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा,दुर्घटना में टेंपो चालक हुआ गंभीर घायल,घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाज सेवक,ग्रामीण,राहगीर पहुंचे घटना स्थल व घायल को निजी वाहन से पिंडवाड़ा चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि लोडिंग टेंपो पलटने से टेंपो चालक संजय कुमार पुत्र प्रभु राम जाति कुमावत निवासी चामूडैरी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है


