• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज जैन मंदिर में चोरी, दानपात्र-मूर्तियां गायबः पुलिस गश्त के दावों के बावजूद वारदात, सुरक्षा पर सवाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 16, 2026
in Local
0
शिवगंज जैन मंदिर में चोरी, दानपात्र-मूर्तियां गायबः पुलिस गश्त के दावों के बावजूद वारदात, सुरक्षा पर सवाल

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-शिवगंज शहर के विलायती वास स्थित जैन मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई। चोर मंदिर से दानपात्र में रखी नकदी और धातु से निर्मित मूर्तियां चुराकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह तब चला जब पुजारी पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचा।

चोरों ने मंदिर के दानपात्र से नकदी चुराई। इसके साथ ही, वे धातु से बनी कुछ मूर्तियों को भी अपने साथ ले गए। चोरी कीधातु से बनी कुछ मूर्तियों को भी अपने साथ ले गए। चोरी की इस घटना से जैन समुदाय और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।

इस धार्मिक स्थल में चोरी की वारदात के बाद पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन रात्रि गश्त प्रभावी नहीं दिखती।

लोगों ने सवाल उठाया है कि रात में पुलिस गश्त के बावजूद चोर मंदिर तक कैसे पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। इस घटना ने पुलिस की निगरानी और संवेदनशील धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। साथ ही, शहर में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और मंदिरों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।

Previous Post

आबुरोड-दुकान के पास नाले में मिला युवक का शवः सिर और गले पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की

Next Post

रानी में विधिक सेवा समिति ने किया सघन वृक्षारोपण

Next Post
रानी में विधिक सेवा समिति ने किया सघन वृक्षारोपण

रानी में विधिक सेवा समिति ने किया सघन वृक्षारोपण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page