PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर में एक युवक की हत्या हुई है। चाय की थड़ी लगाने वाले वासडा निवासी शक्ति सिंह का शव रात में उसकी दुकान के पास एक नाले में मिला। परिजनों ने उसे रात को घर नहीं लौटने पर ढूंढा था।
परिजनों के अनुसार, शक्ति सिंह के सिर और गले पर चोट के गंभीर निशान थे। उसे तुरंत पालनपुर ले जाया गया, जिसके बाद उप जिला अस्पताल आकरा भट्टा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉच्र्युरी में रखवाया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
गांव वालों ने बताया कि शक्ति सिंह मावल ग्रोथ सेंटर की सड़क नंबर 12 पर चाय की थड़ी लगाता था और आमतौर पर रात 8-9 बजे तक घर लौट आता था। उसके पिता लाडू सिंह ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
मृतक शक्ति सिंह अपने परिवार में दो भाइयों में से एक था; उसका बड़ा भाई खेती का काम करता है।

