PALI SIROHI ONLINE
लुणावा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस संपन्न
सागर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूनावा में स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास से मनाया गया. ग्राम पंचायत लुणावा की प्रशासक श्रीमती मोहनी देवी ,पूर्व सरपंच सरपंच मोहनलाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि एवं वार्ड पंच रमेश कुमार प्रजापत, वार्ड पंच भंवर लाल चौधरी, समस्त वार्ड पंच एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में एवं प्रधानाचार्य हीरालाल परमार की अध्यक्षता से हर्षोउल्लास से मनाया गया. शारीरिक शिक्षक गुलाब सिंह की निर्देशन में परेड का आयोजन किया गया. प्रशासक एवं उप प्रशासक एवं प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके बाद सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ इस न्यू कॉलोनी प्रधानाध्यापक जीवाराम सरेल, सहित समस्त ग्रामवासी एवं सभी विद्यालयों के छात्र छात्राएं मौजूद थे.


