PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के हेतु लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 13-08-2026 को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक ईको कार से 11 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किये गये है।
घटनाः अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस थाना आबूरोड रीको द्वारा लगातार सघन गश्त करते हुए अवैध मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त अपराधियों की गतिविधी पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 13-08-2026 को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो कार के अन्दर डिक्की में एक प्लास्टिक के कट्टे में छुपाकर रखा 11 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मिला। इस पर ईको कार में सवार दो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त को बरामद किया गया।
गिरफ्तार मुल्जिम
1. केवाभाई पुत्र गणेशभाई जाति रेबारी उम्र 47 साल निवासी गोधणी पुलिस थाना दाता जिला बनासकांठा, गुजरात,
2. देवराज सिंह पुत्र दशरथजी जाति राउल उम्र 23 साल निवासी वडला वाली ओर चाण सोल पुलिस थाना खेरालू जिला मेहसाणा, गुजरात
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. दिलीपसिंह कानि.न.850 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. बाबूसिंह कानि.न.742 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. जूठाराम कानि.न.546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. पूरणसिंह कानि.न. 847 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. मालदेव कानि.न. 10 पुलिस थाना आबूरोड रीको
9. राजूराम कानि.न.712 पुलिस थाना आबूरोड रीको

