PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली पुलिस की बडी सफलता: महज 24 घण्टे मे 90 वर्षीय बुजुर्ग के ब्लाइन्ड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा 90 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर शव को नदी में फेंकने की वारदात का पुलिस थाना देसुरी द्वारा पर्दाफाश हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मकसद से देर रात्रि शव को नदी में फेंका पुलिस ने जुटाए साक्ष्य हत्या मे शामिल विधि से संघर्षरत एक नाबालिग संरक्षण में एंव अन्य दो आरोपी को हिरासत में लिया गया मुलजिमान से पुलिस थाना देसुरी में गहनता से की जा रही है पुछताछ
घटना का विवरण दिनांक 12.08.2026 को देसुरी थाना क्षेत्र के गुडा भोपसिंह के जंगल में नदी के अन्दर एक अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की इतला प्राप्त हुई जिस पर पुलिस थाना देसुरी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घटनास्थल का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर की गई जांच के दौरान शव की शिनाख्तगी अमर सिंह राजपुत उम्र करीब 90 वर्ष निवासी गुडा मोपसिंह पीएस देसुरी के रूप में हुई। अज्ञात आरोपियों द्वारा बुजुर्ग की देर रात्रि में घर पर गला दबाकर तथा सीने में चाकू घोपकर निर्मम हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को नदी में फेंक दिया गया था।
पुलिस कार्यवाही :- जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पारस चौधरी वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक बाली जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली के नेतृत्व में देसुरी हल्का के गुडा भोपसिह निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग अमरसिह की निर्मम हत्या कर नदी मे शव को फेंक देने के संबंध में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पारंपरिक आसुचना, तकनीकी साधनों और स्थानीय मुखबीरों की मदद से लगातार कड़ी मेहनत करते लग्न व निष्ठा से कार्य कर बेहतरीन फील्ड इंटेलिजेश का उदाहरण पेश करते हुए महज 24 घण्टे के अन्दर सम्पूर्ण वारदात्त का पर्दाफाश कर दिया। घटना में शामिल विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को पुलिस द्वारा बाल कल्याण नियमों के तहत सरक्षण में लिया गया तथा अन्य 02 आरोपीयों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। मामले में आरोपीयों से गहनता से पुछताछ कर मामले की अग्रिम कानुनी कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीमः-
1. उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी
2. नन्दकिशोर उनि प्रभारी एमओबी टीम जिला पाली
3. शैतानसिंह सउनि पुलिस थाना देसुरी
4. रमेश कुमार सउनि पुलिस थाना देसुरी
5. माधुराम सउनि पुलिस थाना देसुरी
6. थाना राम मुआ 922 पुलिस थाना देसुरी
7. अर्जुन राम मुआ 1222 पुलिस थाना देसुरी
8. धर्मेन्द्र कानि 791 पुलिस थाना देसुरी
9. संतराम कानि 1337 वृत कार्यालय बाली
10. राकेश कानि 1830 पुलिस थाना देसुरी
11. रामचन्द्र कानि 1391 पुलिस थाना देसुरी
12. विकम कानि 1348 पुलिस थाना देसुरी
13. रणजीत कानि 1734 पुलिस थाना सादडी
14. देवीलाल कानि 1710 पुलिस थाना देसुरी
15. महेन्द्र कानि 874 पुलिस थाना देसुरी
16. नवरतन कानि 1849 पुलिस थाना देसुरी
17. शंभु रिकानि न 932 पुलिस थाना देसुरी
गिरफतार शुदा अभियुक्तः-
1. पुनमचंद उर्फ पुरण पुत्र शांतिलाल उम्र 20 साल निवासी घाणेराव पीएस देसुरी जिला पाली
2. खरता राम पुत्र टीला जी उम्र 50 साल निवासी काम्बा पीएस सायरा जिला उदयपुर हाल गुडा भोपसिंह पीएस देसुरी जिला पाली

