• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, बलिदानों को किया याद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, बलिदानों को किया याद

पाली, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्री रतन चंद लोढ़ा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में आयोजित ’’‘विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी’’’ का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया।
प्रदर्शनी में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लाखों लोगों के विस्थापन, पीड़ा, संघर्ष एवं मानवीय त्रासदी से जुड़ी स्मृतियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौर की परिस्थितियों और उससे प्रभावित लोगों की पीड़ा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के विभाजन की पीड़ा और उस दौर में हुए अनगिनत बलिदानों को स्मरण करने का अवसर है। विभाजन की त्रासदी से जुड़े इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को समझ सकें। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, मानवता, शांति, एकता एवं सद्भाव की भावना को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को पूर्व सभापति व महेन्द्र बोहरा , सुनील भंडारी ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों एवं विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व विधायक संजना आगरी, जनप्रतिनिधि सुनील भंडारी, महेंद्र बोहरा, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, रामकिशोर साबु, कुसुम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Previous Post

स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त को बांगड़ स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

Next Post

सवराटा गांव में सुंधा माता मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश कर एक नाबालिक को किया डिटेन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page