• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में रावणा राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर  ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की माग की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली में रावणा राजपूत समाज तहसील बाली ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सोपा ज्ञापन।
रावणा राजपूत समाज तहसील बाली के  प्रबुद्ध समाज बंधुओ ने उपखंड अधिकारी बाली दिनेश विश्नोई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की माग की।

रावणा राजपूत समाज के प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि ज्ञापन में लिखा कि दिनांक 5 अगस्त को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के सर्वेक्षण से संबंधित जो आंकड़े सामने आए उनसे राजस्थान ओबीसी वर्ग किसी भी जाति में संतोष एवं विश्वास की स्थिति नहीं बन पाई है ।दुर्भाग्य वस विभिन्न समाचार माध्यमों द्वारा इस सर्वेक्षण को जातिगत जनगणना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। जबकि वास्तविकता जातिगत जनगणना नहीं बल्कि आयोग द्वारा कराया गया सर्वेक्षण है।
हमारी मांग है कि आयोग की रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक की जाए। सर्वेक्षण एवं जातिगत जनगणना के बीच अंतर किया जाए।

रावणा राजपूत जाति के साथ जुड़े विभिन्न नाम जैसे दरोगा, हजूरी ,वजीर आदि को विलोपित कर राजस्व रिकॉर्ड एवं विभिन्न सरकारी दस्तावेजों में एक नाम “रावणा राजपूत “किया जाए।

यदि सरकार रावणा राजपूत समाज की इन मांगों पर जल्दी निर्णय नहीं करती है तो आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा घेराव जैसे निर्णय करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ज्ञापन में उपस्थित, बाली तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह पवार ,सोहन सिंह एडवोकेट, सुख सिंह खंगारोत ,रतन सिंह राठौड़, गोविंद सिंह गहलोत ,इंदर सिंह मेफावत ,पर्वत सिंह सोलंकी, वाग सिंह सोलंकी,मोड़ सिंह ,पर्वत सिंह श्री सेला, गणपत सिंह नाथावत सहित समाज रावणा राजपूत समाज बंधु उपस्थित रहे।

Previous Post

युवक ने किया सुसाइड: पेड़ पर रस्सी से लगाया फंदा, 4 दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था

Next Post

कुत्तों से बचकर भाग रही नीलगाय कुएं में गिरी:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से निकाला

Next Post
कुत्तों से बचकर भाग रही नीलगाय कुएं में गिरी:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से निकाला

कुत्तों से बचकर भाग रही नीलगाय कुएं में गिरी:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page