• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फाइनेंस कर्मी का बैग छीनकर फरार हुए तीन बदमाश, शिवगंज कॉम्बेश्वर रोड पर हुई वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0
फाइनेंस कर्मी का बैग छीनकर फरार हुए तीन बदमाश, शिवगंज कॉम्बेश्वर रोड पर हुई वारदात

PALI SIROHI ONLINE

शिवगंज  काम्बेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश एक फाइनेंसकर्मी से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में फाइनेंस कलेक्शन के करीब 24 हजार 800 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और एक टैबलेट रखा था। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि बाली निवासी विक्रम सिंह, नरपत सिंह राजपूत उज्ज्वल स्मॉल फाइनेंस, फालना में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वेबाइक से काम्बेश्वर महादेव मंदिर मार्ग से शिवगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोयला भाकरी और काम्बेश्वर कॉलोनी के बीच पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक रुकवाई। बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारने की बात कहते हुए उनके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी उसका बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बैग में फाइनेंस कलेक्शन के 24 हजार 800 रुपए नकद और एक टैबलेट था। बदमाश उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक नैना राम कर रहे हैं। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

Previous Post

बेडा ग्राम की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय मे राखी से रक्षा अभियान का आयोजन हुआ

Next Post

बड़गांव : रोड़ा करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

Next Post
बड़गांव : रोड़ा करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

बड़गांव : रोड़ा करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page